पहली बार रणथंभौर जा रहे हैं? टाइगर सफारी, सही समय और ट्रिप प्लान की पूरी जानकारी

चित्र
  अगर आप पहली बार रणथंभौर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके मन में कई सवाल होंगे—रणथंभौर कब जाना चाहिए, कितने दिन रुकना सही रहेगा, टाइगर सफारी कैसे बुक करें, एक सफारी काफी है या दो करनी चाहिए और सबसे बड़ा सवाल, क्या रणथंभौर में बाघ जरूर दिखाई देता है? इन सवालों के जवाब जानना इसलिए जरूरी है क्योंकि रणथंभौर की यात्रा किसी सामान्य sightseeing trip जैसी नहीं है। यहां आपका अनुभव मौसम, सफारी के समय, जंगल की परिस्थितियों और थोड़े से भाग्य पर भी निर्भर करता है। मेरी नजर में रणथंभौर को सिर्फ “बाघ देखने की जगह” समझना सबसे बड़ी गलती होगी। सवाई माधोपुर के पास स्थित यह इलाका जंगल, झीलों, पहाड़ियों, वन्यजीवों और ऐतिहासिक रणथंभौर किले का ऐसा मेल है, जहां एक ही यात्रा में आपको प्रकृति और इतिहास दोनों को करीब से देखने का मौका मिलता है। अगर आप अपनी पहली यात्रा को थोड़ा सोच-समझकर प्लान करते हैं, तो सिर्फ एक सफारी के बजाय पूरा रणथंभौर अनुभव करना ज्यादा यादगार हो सकता है। पहली बार रणथंभौर जाने के लिए कितने दिन काफी हैं? अगर आप पहली बार रणथंभौर जा रहे हैं, तो 2 रात और 3 दिन का trip एक अच्छा विकल्...

आज रहेगी फ्री एंट्री विश्व धरोहर दिवस 2026,18 april ताज और आगरा किला देखने का सुनहरा मौका,

 आगरा की ऐतिहासिक धरोहरों को करीब से निहारने का सपना देखने वालों के लिए आज का दिन बेहद खास है। 18 अप्रैल को पूरी दुनिया में 'विश्व धरोहर दिवस' मनाया जा रहा है, और इस विशेष अवसर पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने पर्यटकों को एक शानदार तोहफा दिया है। आज आगरा के विश्व प्रसिद्ध ताजमहल, ऐतिहासिक आगरा किला और फतेहपुर सीकरीसहित देश के सभी संरक्षित स्मारकों में प्रवेश पूरी तरह से निःशुल्क रहेगा

इस पहल का मुख्य उद्देश्य आम जनता को अपनी गौरवशाली विरासत और उनके संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। हालांकि, पर्यटकों को यह ध्यान रखना होगा कि ताजमहल के मुख्य गुंबद (Main Mausoleum) में जाने के लिए 200 रुपये का अतिरिक्त टिकट पहले की तरह ही अनिवार्य रहेगा, जो भीड़ प्रबंधन के नियमों के तहत लागू है। मुख्य परिसर में प्रवेश के लिए आज किसी भी टिकट की आवश्यकता नहीं होगी और टिकट विंडो बंद रहेंगी।
हर साल 18 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय स्मारक और स्थल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। 2026 के लिए इस दिन की थीम 'आपदाओं और संघर्षों के संदर्भ में जीवित विरासत के लिए आपातकालीन प्रतिक्रिया' रखी गई है। अगर आप भी इतिहास के पन्नों को करीब से देखना चाहते हैं, तो आज का दिन आगरा की इन बेमिसाल सुंदरताओं को देखने के लिए सबसे उत्तम है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू

दुनिया की पहली फोटो की कहानी

प्रतापगढ़ विलेज थीम रिज़ॉर्ट Haryana — शहर के शोर से दूर देहात की सुकून भरी झलक

कौसानी की चोटी से एक सुबह सूर्योदय ज़रूर देखें ,यह पल सचमुच जादुई है

चौखी धानी: जयपुर में संस्कृति, कला और देहात की आत्मा को भी अपने साथ समेटे हुए है