संदेश

rajastn hill station लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

लोग कहते हैं दुनिया तेजी से बदल रही है, लेकिन किस दिशा में ?

चित्र
  अक्सर लोगों को कहते सुना जाता है कि दुनिया बहुत तेजी से बदल रही है। पहले जैसा समय अब नहीं रहा। तकनीक बदल गई है, लोगों की सोच बदल रही है और जिंदगी जीने का तरीका भी पहले से अलग हो गया है। लेकिन कभी आपने रुककर सोचा है कि आखिर यह दुनिया बदल किस दिशा में रही है? क्या हम सच में बेहतर भविष्य की ओर बढ़ रहे हैं, या सिर्फ हमारी जिंदगी की रफ्तार तेज हो गई है? तकनीक आगे बढ़ रही है, इंसान कितना आगे बढ़ा है? आज मोबाइल फोन के जरिए दुनिया के किसी भी कोने में बैठे व्यक्ति से कुछ ही सेकंड में बात की जा सकती है। इंटरनेट ने जानकारी को हमारी उंगलियों तक पहुँचा दिया है और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे नए साधन कई कामों को आसान बना रहे हैं। जो काम पहले घंटों या दिनों में होते थे, उनमें से कई अब कुछ मिनटों में पूरे हो जाते हैं। यह बदलाव निश्चित रूप से हमारी जिंदगी को सुविधाजनक बना रहा है। लेकिन एक सवाल अब भी बाकी है। क्या तकनीक के आगे बढ़ने के साथ इंसान के भीतर भी उतना ही बदलाव आया है? हमारे पास दूसरों से जुड़े रहने के अधिक साधन हैं, फिर भी कई बार अपने ही लोगों के लिए समय निकालना मुश्किल हो जाता है। जिंदगी...

राजस्थान का सदाबहार हिल स्टेशन माउंट आबू

चित्र
  राजस्थान के सूखे रेगिस्तान में, माउण्ट आबू एक ताज़ा हवा की तरह है। अरावली की पहाड़ियों की सबसे अधिक ऊँचाई पर, लगभग 1,722 मीटर समुद्र तल से ऊपर माउण्ट आबू राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन है। महाराजाओं के शासन के समय शाही परिवारों के लिए, अवकाश बिताने का यह सर्वाधिक पसंदीदा स्थल हुआ करता था।  यहाँ पर बने विशाल, आरामदेय बड़े-बड़े घर, ब्रिटिश स्टाइल के बंगले, हॉलिडे लॉज अपना अलग अनोखा अन्दाज दर्शाते हैं, वहीं दूसरी तरफ यहाँ के जंगलों में बसने वाली आदिवासी जातियों के डेरे भी देखे जा सकते हैं।   प्राकृतिक सौन्दर्य से भरपूर इस हिल स्टेशन में बहुत से हरे-भरे जंगल, झरने और झीले हैं। इस क्षेत्र में फलने-फूलने वाले अदभुत प्रजाति के पौधे, फूल और वृक्ष भी अचम्भित करते हैं। माउण्ट आबू में एक अभ्यारण्य भी है जिसमें लंगूर, सांभर, जंगली सूअर और चीते भी देखे जा सकते हैं। माउण्ड आबू कई धार्मिक स्मारकों के लिए भी प्रसिद्ध है जिसमें दिलवाड़ा के मंदिर, ब्रह्माकुमारी आश्रम, गुरूशिखर और जैन-तीर्थ मुख्य हैं। प्राकृतिक सुन्दता के गंतव्य के साथ ही माउण्ट आबू एक पवित्र तीर्थ-स्थल भी हैं। जयपुर के इंडियन...