लोक गायिका तीजनबाई का निधन
मशहूर पंडवानी गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित तीजन बाई का निधन भारतीय लोक कला की दुनिया के लिए एक अपूरणीय क्षति है। अपनी अनूठी शैली और दमदार प्रस्तुतियों के ज़रिए उन्होंने छत्तीसगढ़ की पंडवानी कला को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई। दशकों तक उन्होंने अपनी कला के माध्यम से महाभारत की कथाओं को जीवंत किया। उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें