जानें भारतीयों के लिए वीजा-मुक्त और आसान यात्रा वाले देश कौनसे हैं ?
आज के समय में अंतरराष्ट्रीय यात्रा भारतीयों के लिए पहले से कहीं आसान और मजेदार हो गई है। कई देश अब भारतीय पर्यटकों के लिए वीजा-मुक्त या आसान प्रवेश की सुविधा दे रहे हैं। इसका मतलब है कि अब लंबी प्रक्रियाओं में समय बर्बाद किए बिना, आप अपनी छुट्टियों का आनंद ले सकते हैं। भारतीय यात्रियों के लिए सबसे पसंदीदा और आसान वीजा-मुक्त या ऑन-एराइवल डेस्टिनेशन में सबसे पहले आते हैं नेपाली और भूटानी स्थल। नेपाल और भूटान में भारतीय नागरिकों को न तो वीजा की जरूरत होती है और न ही कोई खास अनुमति। यहां आप ट्रेकिंग, हिल स्टेशन, खूबसूरत झीलें और ऐतिहासिक मंदिरों का मज़ा ले सकते हैं। Read Also : क्या आप जानते हैं? फतेहपुर से जुड़ी फ्रांसीसी चित्रकार नादीन ले प्रिंस इसके अलावा थाईलैंड भारतीय यात्रियों के बीच काफी लोकप्रिय है। थाईलैंड में आप वीजा ऑन अराइवल का लाभ उठा सकते हैं। बैंकॉक, फुकेत, पटाया और चियांग माई जैसे शहर अपनी रंग-बिरंगी संस्कृति, स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड और खूबसूरत समुद्र तटों के लिए जाने जाते हैं। थाईलैंड की यात्रा भारतीयों के लिए न केवल आसान है, बल्कि यह बहुत मजेदार भी है। मालदीव भी उन जग...