क्रिसमस पर गोवा की मस्ती: जहां हर रात बन जाती है जश्न
क्रिसमस आते ही गोवा की फिज़ा पूरी तरह बदल जाती है। समंदर की लहरों के साथ जब जिंगल बेल्स की धुन मिलती है, तब गोवा सिर्फ एक टूरिस्ट डेस्टिनेशन नहीं बल्कि जश्न का दूसरा नाम बन जाता है। दिसंबर की ठंडी और सुकून भरी रातों में यहां की रंगीन रोशनी, सजी हुई गलियां और खुशियों से भरे चेहरे हर किसी को अपनी ओर खींच लेते हैं। गोवा के चर्च क्रिसमस के समय सबसे ज्यादा आकर्षक नजर आते हैं। बेसिलिका ऑफ बॉम जीसस और से कैथेड्रल जैसे ऐतिहासिक चर्च रोशनी और सजावट से जगमगा उठते हैं। आधी रात की प्रार्थना में शामिल होना अपने आप में एक अलग ही अनुभव होता है, जहां शांति, आस्था और उत्सव एक साथ महसूस होते हैं। कैरोल सिंगिंग की मधुर आवाज़ दिल को छू जाती है और माहौल को और खास बना देती है। समुद्र तटों की बात करें तो क्रिसमस पर गोवा के बीच किसी बड़े फेस्टिवल से कम नहीं लगते। बागा, कैंडोलिम और अंजुना बीच पर देर रात तक चलने वाली पार्टियां, लाइव म्यूजिक और डीजे नाइट्स हर उम्र के लोगों को झूमने पर मजबूर कर देती हैं। रेत पर नाचते हुए लोग, हाथ में ड्रिंक और सामने चमकता समंदर, यही तो है गोवा की असली क्रिसमस मस्ती। क्रिसमस के खा...