संदेश

फ़रवरी 26, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

चोखी ढाणी जयपुर की एक पहचान

चित्र
किसी भी यात्रा को हम तक ही आकर खत्म होना चहिये , पर सब जगह एक जैसी नहीं होती कुछ आपको अपने पास बुला लेती है। वैसे तो मै जयपुर में काफी समय रही हूं क्योंकि मैंने बारहवी के बाद की शिक्षा  जयपुर से पूरी की थी। जयपुर बेहद ही खूबसूरत जगह है मैं अपने हिसाब से बोलू तो मेरा दूसरा घर।जहा मुझे कभी नहीं लगा के मैं यहां सिर्फ अप शिक्षा के लिए आए हूं। हमेशा यहां मैंने एक अपनापन पाया। और काफी कुछ सीखने को भी मिला मुझे, 4-5 सालो में मैंने जयपुर के काफी जगह गई जैसे आमेर,जयगढ़, हवा महल,अल्बर्ट हॉल म्यूजियम, नाहरगढ़, पर इतनी जगह देखने के बाद भी मुझे हमेशा यही लगा के की कुछ छूट रहा हैै, जयपुर टोंक रोड पे एक रिसोर्ट जिसका नाम है "चोखी ढाणी " jaipur से यही कोई पन्द्रह-बीस किलोमीटर दूर चोखी ढाणी स्थित है। मैंने काफी प्रशंसा सुनी थी चोखी ढाणी की। पर कभी जा नहीं पाई। लेकिन ये बेहतरीन अवसर मुझे मिल ही गया। और वो भी अपने ऑफिस की अोर से। मैं बेहद खुश हुई सुन के कि हम कुछ कलीग्स को ऑफिस की ओर से चोखी ढाणी की टिकट दी जाने वाली हैं। क्यों की हमारे ऑफिस से हर माह कुछ employee को best workers का पुरस्कार दिय...