पहली बार रणथंभौर जा रहे हैं? टाइगर सफारी, सही समय और ट्रिप प्लान की पूरी जानकारी

चित्र
  अगर आप पहली बार रणथंभौर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके मन में कई सवाल होंगे—रणथंभौर कब जाना चाहिए, कितने दिन रुकना सही रहेगा, टाइगर सफारी कैसे बुक करें, एक सफारी काफी है या दो करनी चाहिए और सबसे बड़ा सवाल, क्या रणथंभौर में बाघ जरूर दिखाई देता है? इन सवालों के जवाब जानना इसलिए जरूरी है क्योंकि रणथंभौर की यात्रा किसी सामान्य sightseeing trip जैसी नहीं है। यहां आपका अनुभव मौसम, सफारी के समय, जंगल की परिस्थितियों और थोड़े से भाग्य पर भी निर्भर करता है। मेरी नजर में रणथंभौर को सिर्फ “बाघ देखने की जगह” समझना सबसे बड़ी गलती होगी। सवाई माधोपुर के पास स्थित यह इलाका जंगल, झीलों, पहाड़ियों, वन्यजीवों और ऐतिहासिक रणथंभौर किले का ऐसा मेल है, जहां एक ही यात्रा में आपको प्रकृति और इतिहास दोनों को करीब से देखने का मौका मिलता है। अगर आप अपनी पहली यात्रा को थोड़ा सोच-समझकर प्लान करते हैं, तो सिर्फ एक सफारी के बजाय पूरा रणथंभौर अनुभव करना ज्यादा यादगार हो सकता है। पहली बार रणथंभौर जाने के लिए कितने दिन काफी हैं? अगर आप पहली बार रणथंभौर जा रहे हैं, तो 2 रात और 3 दिन का trip एक अच्छा विकल्...

सिंधुदुर्ग,महाराष्ट्र का अनदेखा लेकिन बेहद खूबसूरत समुद्री ठिकाना

 

महाराष्ट्र का सिंधुदुर्ग जिला उन खास जगहों में से है, जहां प्रकृति अब भी अपने असली रूप में दिखती है। यहां के साफ समुद्र तट, नीला और शांत पानी, और लाजवाब मालवणी सीफूड इसे एक परफेक्ट रिलैक्सिंग डेस्टिनेशन बनाते हैं। अगर आप गोवा जैसी जगह से थोड़ा अलग, सुकून भरी छुट्टी चाहते हैं, तो सिंधुदुर्ग एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है।

आमतौर पर मुंबई से बीच ट्रिप की बात आते ही लोगों के दिमाग में गोवा का नाम आता है। वहां की नाइटलाइफ,

Read Also : चिड़िया टापू,अंडमान का अद्भुत प्राकृतिक स्वर्ग

 बेहतर कनेक्टिविटी और सुविधाएं उसे खास बनाती हैं। लेकिन सच यह है कि हर कोई अब भीड़ और शोर से दूर कुछ शांत पल बिताना चाहता है। मुंबई से लगभग 500 किलोमीटर दक्षिण में, गोवा की सीमा के पास बसा सिंधुदुर्ग ऐसा ही एक इलाका है, जहां आज भी प्रकृति की सादगी और खूबसूरती बरकरार है।

सिंधुदुर्ग कोंकण क्षेत्र का हिस्सा है और लगभग 120 किलोमीटर लंबी अरब सागर की तटरेखा पर फैला हुआ है। इसके नाम में ही इसका इतिहास छुपा है—‘सिंधु’ यानी समुद्र और ‘दुर्ग’ यानी किला। यहां मालवन के पास समुद्र के बीच एक छोटे द्वीप पर बना ऐतिहासिक किला, जिसे छत्रपति शिवाजी महाराज ने 1664 में बनवाया था, आज भी इस क्षेत्र की पहचान बना हुआ है। यह किला मराठा वास्तुकला का शानदार नमूना है और पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण भी।

करीब 5,200 वर्ग किलोमीटर में फैले इस जिले का बड़ा हिस्सा हरियाली, जंगलों और सह्याद्रि की पहाड़ियों से घिरा हुआ है। यहां की तटरेखा पर आपको अलग-अलग तरह के बीच, शांत खाड़ियां, चट्टानी किनारे और छोटे-छोटे मछुआरों के गांव देखने को मिलेंगे। सबसे खास बात यह है कि यहां के ज्यादातर बीच अब भी कम भीड़ वाले हैं और अपनी प्राकृतिक सुंदरता को बनाए हुए हैं। यहां छोटे गेस्टहाउस, कुछ रिसॉर्ट और स्थानीय खाने के ठिकाने तो मिल जाएंगे, लेकिन भीड़भाड़ और तेज शोरगुल से आप दूर ही रहेंगे।

सिंधुदुर्ग के प्रमुख शहरों में मालवन (वॉटर स्पोर्ट्स और किले के लिए मशहूर), वेंगुर्ला (एक शांत और खूबसूरत तटीय शहर), कुडल (जिला मुख्यालय) और सावंतवाड़ी (अपने ऐतिहासिक महल और पारंपरिक हस्तशिल्प के लिए प्रसिद्ध) शामिल हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू

दुनिया की पहली फोटो की कहानी

प्रतापगढ़ विलेज थीम रिज़ॉर्ट Haryana — शहर के शोर से दूर देहात की सुकून भरी झलक

कौसानी की चोटी से एक सुबह सूर्योदय ज़रूर देखें ,यह पल सचमुच जादुई है

चौखी धानी: जयपुर में संस्कृति, कला और देहात की आत्मा को भी अपने साथ समेटे हुए है