पहली बार रणथंभौर जा रहे हैं? टाइगर सफारी, सही समय और ट्रिप प्लान की पूरी जानकारी
अभी तक दुनिया में सबसे लंबी सुरंग जापान की 53.9 किमी 'सेइकन रेल' सुरंग थी. लेकिन अब ये उपलब्धि गोटहार्ड के नाम हो गई है. फ्रांस और ब्रिटेन को जोड़ने वाली 50.5 किलोमीटर लंबी चैनल सुरंग अब तीसरे स्थान पर आ गई है.गोटहार्ड रेल सुरंग के भव्य उद्घाटन समारोह में स्विस अधिकारियों के साथ साथ जर्मन चांसलर अंगेला मैर्केल, फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद और इटली के प्रधानमंत्री मैतो रेंज़ी भी मौजूद रहेंगे.स्विट्ज़रलैंड के फेडरल ट्रांसपोर्ट ऑफिस के निदेशक पीटर फ्यूगलिस्टर ने रॉयटर्स समाचार एजेंसी को बताया, "यह स्विस पहचान का हिस्सा हैगोटहार्ड दुनिया की सबसे गहरी सुरंग है. ये धरातल से 2.3 किलोमीटर नीचे है, जहां तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक है. इसके ऊपर ऊंचे ऊंचे पहाड़ हैं.
गोटहार्ड सुरंग की खुदाई के दौरान इंजीनियरों को 73 विभिन्न प्रकार के पत्थरों की खुदाई करनी पड़ी. इनमें से कुछ ग्रेनाइट की तरह सख़्त और कुछ चीनी की तरह मुलायम थे. इस दौरान 2.8 करोड़ टन पत्थर निकाले गए.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें