पहली बार रणथंभौर जा रहे हैं? टाइगर सफारी, सही समय और ट्रिप प्लान की पूरी जानकारी

चित्र
  अगर आप पहली बार रणथंभौर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके मन में कई सवाल होंगे—रणथंभौर कब जाना चाहिए, कितने दिन रुकना सही रहेगा, टाइगर सफारी कैसे बुक करें, एक सफारी काफी है या दो करनी चाहिए और सबसे बड़ा सवाल, क्या रणथंभौर में बाघ जरूर दिखाई देता है? इन सवालों के जवाब जानना इसलिए जरूरी है क्योंकि रणथंभौर की यात्रा किसी सामान्य sightseeing trip जैसी नहीं है। यहां आपका अनुभव मौसम, सफारी के समय, जंगल की परिस्थितियों और थोड़े से भाग्य पर भी निर्भर करता है। मेरी नजर में रणथंभौर को सिर्फ “बाघ देखने की जगह” समझना सबसे बड़ी गलती होगी। सवाई माधोपुर के पास स्थित यह इलाका जंगल, झीलों, पहाड़ियों, वन्यजीवों और ऐतिहासिक रणथंभौर किले का ऐसा मेल है, जहां एक ही यात्रा में आपको प्रकृति और इतिहास दोनों को करीब से देखने का मौका मिलता है। अगर आप अपनी पहली यात्रा को थोड़ा सोच-समझकर प्लान करते हैं, तो सिर्फ एक सफारी के बजाय पूरा रणथंभौर अनुभव करना ज्यादा यादगार हो सकता है। पहली बार रणथंभौर जाने के लिए कितने दिन काफी हैं? अगर आप पहली बार रणथंभौर जा रहे हैं, तो 2 रात और 3 दिन का trip एक अच्छा विकल्...

बॉल मिठाई : नैनिताल की मीठी पहचान

 

नैनिताल अपनी खूबसूरत झीलों और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए तो प्रसिद्ध है ही, लेकिन यहाँ की पारंपरिक बॉल मिठाई भी उतनी ही लोकप्रिय है। कुमाऊँ क्षेत्र की यह अनोखी मिठाई अपने विशिष्ट स्वाद और अनोखी बनावट के कारण हर किसी का मन मोह लेती है।

Read Also: चौखी धानी: जयपुर में संस्कृति, कला और देहात की आत्मा को भी अपने साथ समेटे हुए है

बॉल मिठाई दरअसल भुने हुए खोये से बनाई जाती है, जिसे चीनी की हल्की चाशनी में पकाकर छोटे–छोटे सफेद चीनी के दानों से लपेटा जाता है। इसकी बाहरी परत कुरकुरी और अंदर का हिस्सा मुलायम व स्वादिष्ट होता है। यही कारण है कि पहाड़ आने वाले सैलानी इसे जरूर चखते हैं और अपने साथ उपहार के रूप में भी ले जाते हैं।

कहा जाता है कि बॉल मिठाई की शुरुआत कुमाऊँ के कत्यूर राजाओं के समय से मानी जाती है। आज भी अल्मोड़ा और नैनिताल की मिठाई दुकानों में यह विशेष स्थान रखती है। पर्व–त्योहारों और खास मौकों पर बॉल मिठाई का उपयोग शुभ माना जाता है।

यदि आप नैनिताल आते हैं, तो स्थानीय बाजार से ताज़ी बॉल मिठाई जरूर चखें। इसका स्वाद आपको कुमाऊँ की सांस्कृतिक मिठास से भर देगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू

दुनिया की पहली फोटो की कहानी

प्रतापगढ़ विलेज थीम रिज़ॉर्ट Haryana — शहर के शोर से दूर देहात की सुकून भरी झलक

कौसानी की चोटी से एक सुबह सूर्योदय ज़रूर देखें ,यह पल सचमुच जादुई है

चौखी धानी: जयपुर में संस्कृति, कला और देहात की आत्मा को भी अपने साथ समेटे हुए है