पहली बार रणथंभौर जा रहे हैं? टाइगर सफारी, सही समय और ट्रिप प्लान की पूरी जानकारी

चित्र
  अगर आप पहली बार रणथंभौर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके मन में कई सवाल होंगे—रणथंभौर कब जाना चाहिए, कितने दिन रुकना सही रहेगा, टाइगर सफारी कैसे बुक करें, एक सफारी काफी है या दो करनी चाहिए और सबसे बड़ा सवाल, क्या रणथंभौर में बाघ जरूर दिखाई देता है? इन सवालों के जवाब जानना इसलिए जरूरी है क्योंकि रणथंभौर की यात्रा किसी सामान्य sightseeing trip जैसी नहीं है। यहां आपका अनुभव मौसम, सफारी के समय, जंगल की परिस्थितियों और थोड़े से भाग्य पर भी निर्भर करता है। मेरी नजर में रणथंभौर को सिर्फ “बाघ देखने की जगह” समझना सबसे बड़ी गलती होगी। सवाई माधोपुर के पास स्थित यह इलाका जंगल, झीलों, पहाड़ियों, वन्यजीवों और ऐतिहासिक रणथंभौर किले का ऐसा मेल है, जहां एक ही यात्रा में आपको प्रकृति और इतिहास दोनों को करीब से देखने का मौका मिलता है। अगर आप अपनी पहली यात्रा को थोड़ा सोच-समझकर प्लान करते हैं, तो सिर्फ एक सफारी के बजाय पूरा रणथंभौर अनुभव करना ज्यादा यादगार हो सकता है। पहली बार रणथंभौर जाने के लिए कितने दिन काफी हैं? अगर आप पहली बार रणथंभौर जा रहे हैं, तो 2 रात और 3 दिन का trip एक अच्छा विकल्...

गरीबी से सफलता तक: 3 असली प्रेरक कहानियाँ

ज्योति कुमारी — लॉकडाउन में 1,200 किमी साइकिल से घर वापसी

ज्योति कुमारी  बिहार की रहने वाली छात्रा हैं। लॉकडाउन के दौरान, जब परिवहन पूरी तरह बंद हो गया था, उसने अपने घायल पिता के साथ साइकिल पर लगभग 1,200 किलोमीटर का सफर तय किया। उनका साहस और हिम्मत पूरे देश के लिए प्रेरणा बन गई। इस कहानी से यह सिखने को मिलता है कि मुश्किल हालात में भी उम्मीद और धैर्य नहीं खोना चाहिए। Read Also : चंबल: वाइल्डलाइफ लवर्स के लिए मध्य प्रदेश का छिपा हुआ रत्न

दीपिका कुमारी  — गरीबी से ओलम्पिक तक

दीपिका कुमारी  झारखंड के छोटे गाँव की रहने वाली थीं। उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर थी और कभी-कभी खाने-पीने की भी दिक्कत होती थी। लकड़ी के बने धनुष-बाण से उन्होंने अभ्यास शुरू किया। अपनी मेहनत और लगन के कारण उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम कमाया। उनकी कहानी यह सिखाती है कि सीमित संसाधनों में भी अगर लक्ष्य और मेहनत सही दिशा में हो तो कोई भी ऊँचाई हासिल की जा सकती है।

सविताबेन  — कोयले बेचकर शुरू किया व्यवसाय

सविताबेन  एक दलित परिवार से आती थीं। उन्होंने शुरुआत कोयला बेचकर की और धीरे-धीरे टाइल्स का निर्माण शुरू किया। समय और मेहनत के साथ उनका व्यवसाय बढ़ा और आज उनकी फैक्ट्री करोड़ों का टर्नओवर करती है। उनकी कहानी यह दिखाती है कि धैर्य, दूरदर्शिता और मेहनत से साधारण शुरुआत भी असाधारण सफलता में बदल सकती है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू

दुनिया की पहली फोटो की कहानी

प्रतापगढ़ विलेज थीम रिज़ॉर्ट Haryana — शहर के शोर से दूर देहात की सुकून भरी झलक

कौसानी की चोटी से एक सुबह सूर्योदय ज़रूर देखें ,यह पल सचमुच जादुई है

चौखी धानी: जयपुर में संस्कृति, कला और देहात की आत्मा को भी अपने साथ समेटे हुए है