पहली बार रणथंभौर जा रहे हैं? टाइगर सफारी, सही समय और ट्रिप प्लान की पूरी जानकारी

चित्र
  अगर आप पहली बार रणथंभौर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके मन में कई सवाल होंगे—रणथंभौर कब जाना चाहिए, कितने दिन रुकना सही रहेगा, टाइगर सफारी कैसे बुक करें, एक सफारी काफी है या दो करनी चाहिए और सबसे बड़ा सवाल, क्या रणथंभौर में बाघ जरूर दिखाई देता है? इन सवालों के जवाब जानना इसलिए जरूरी है क्योंकि रणथंभौर की यात्रा किसी सामान्य sightseeing trip जैसी नहीं है। यहां आपका अनुभव मौसम, सफारी के समय, जंगल की परिस्थितियों और थोड़े से भाग्य पर भी निर्भर करता है। मेरी नजर में रणथंभौर को सिर्फ “बाघ देखने की जगह” समझना सबसे बड़ी गलती होगी। सवाई माधोपुर के पास स्थित यह इलाका जंगल, झीलों, पहाड़ियों, वन्यजीवों और ऐतिहासिक रणथंभौर किले का ऐसा मेल है, जहां एक ही यात्रा में आपको प्रकृति और इतिहास दोनों को करीब से देखने का मौका मिलता है। अगर आप अपनी पहली यात्रा को थोड़ा सोच-समझकर प्लान करते हैं, तो सिर्फ एक सफारी के बजाय पूरा रणथंभौर अनुभव करना ज्यादा यादगार हो सकता है। पहली बार रणथंभौर जाने के लिए कितने दिन काफी हैं? अगर आप पहली बार रणथंभौर जा रहे हैं, तो 2 रात और 3 दिन का trip एक अच्छा विकल्...

राजस्थान का जायका: जब जुबां पर घुले खस्ता "प्याजी कचोरी" का स्वाद

 


राजस्थान की गलियों में सुबह की शुरुआत अगर कड़क चाय और गरमा-गरम प्याजी कचोरी के साथ न हो, तो वह अधूरी सी लगती है। यह सिर्फ एक नाश्ता नहीं, बल्कि राजस्थान की संस्कृति और वहां के लोगों के खान-पान का एक गौरवशाली हिस्सा है।

कचोरी का इतिहास और पहचान:
प्याजी कचोरी की शुरुआत मुख्य रूप से राजस्थान के जोधपुर शहर से मानी जाती है। धीरे-धीरे यह पूरे उत्तर भारत में प्रसिद्ध हो गई। इसकी खासियत है इसका कुरकुरा बाहरी हिस्सा (मैदा) और अंदर भरा हुआ चटपटा, मसालेदार प्याज का मसाला। जयपुर का रावत मिशठान भंडार तो अपनी इस कचोरी के लिए दुनियाभर में मशहूर है।
राजस्थान में इसे अक्सर इमली की खट्टी-मीठी चटनी, तीखी हरी मिर्च और कभी-कभी कढ़ी के साथ भी परोसा जाता है।

अगर आप राजस्थान जा रहे हैं, तो जोधपुर और जयपुर की इन कचोरियों का स्वाद लेना न भूलें

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू

दुनिया की पहली फोटो की कहानी

प्रतापगढ़ विलेज थीम रिज़ॉर्ट Haryana — शहर के शोर से दूर देहात की सुकून भरी झलक

कौसानी की चोटी से एक सुबह सूर्योदय ज़रूर देखें ,यह पल सचमुच जादुई है

चौखी धानी: जयपुर में संस्कृति, कला और देहात की आत्मा को भी अपने साथ समेटे हुए है