पहली बार रणथंभौर जा रहे हैं? टाइगर सफारी, सही समय और ट्रिप प्लान की पूरी जानकारी

चित्र
  अगर आप पहली बार रणथंभौर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके मन में कई सवाल होंगे—रणथंभौर कब जाना चाहिए, कितने दिन रुकना सही रहेगा, टाइगर सफारी कैसे बुक करें, एक सफारी काफी है या दो करनी चाहिए और सबसे बड़ा सवाल, क्या रणथंभौर में बाघ जरूर दिखाई देता है? इन सवालों के जवाब जानना इसलिए जरूरी है क्योंकि रणथंभौर की यात्रा किसी सामान्य sightseeing trip जैसी नहीं है। यहां आपका अनुभव मौसम, सफारी के समय, जंगल की परिस्थितियों और थोड़े से भाग्य पर भी निर्भर करता है। मेरी नजर में रणथंभौर को सिर्फ “बाघ देखने की जगह” समझना सबसे बड़ी गलती होगी। सवाई माधोपुर के पास स्थित यह इलाका जंगल, झीलों, पहाड़ियों, वन्यजीवों और ऐतिहासिक रणथंभौर किले का ऐसा मेल है, जहां एक ही यात्रा में आपको प्रकृति और इतिहास दोनों को करीब से देखने का मौका मिलता है। अगर आप अपनी पहली यात्रा को थोड़ा सोच-समझकर प्लान करते हैं, तो सिर्फ एक सफारी के बजाय पूरा रणथंभौर अनुभव करना ज्यादा यादगार हो सकता है। पहली बार रणथंभौर जाने के लिए कितने दिन काफी हैं? अगर आप पहली बार रणथंभौर जा रहे हैं, तो 2 रात और 3 दिन का trip एक अच्छा विकल्...

साल 2026 में ब्रज की होली कब से है 24 to 6 march braj holi progremm

 


Sal 2026 Braj Mei Holi Kab Hai: ब्रज में होली केवल एक दिन का त्योहार नहीं, बल्कि लगभग 40 दिनों तक चलने वाला भक्ति और रंगों का महाउत्सव है। ब्रज क्षेत्र होली में बसंत पंचमी से लेकर धुलंडी और हुरंगा तक यह पूरा क्षेत्र राधा-कृष्ण की लीलाओं, फाग गीतों और पारंपरिक आयोजनों से सराबोर रहता है। साल 2026 में 23 जनवरी से इस रंगोत्सव की शुरुआत हो चुकी है, इसके बाद फरवरी और मार्च में अलग-अलग स्थानों पर खास होली खेली जाएगी। आइए जानते हैं ब्रज में कब और कहां कौन सी होली खेली जाएगी?

साल 2026 में ब्रज की होली कब से है?

ब्रज परंपरा के अनुसार होली का आरंभ बसंत पंचमी से माना जाता है। वर्ष 2026 में 23 जनवरी को बसंत पंचमी के साथ मंदिरों में होली का डंडा रोपण हुआ और ठाकुर जी को गुलाल अर्पित किया गया। इसी दिन से वृंदावन, मथुरा, बरसाना और नंदगांव में फाग गीतों की शुरुआत हो गई है और पूरा ब्रज धीरे-धीरे होली के रंग में रंगने लगा है। अब 24 फरवरी से अलग-अलग क्षेत्रों में होली खेली जाएगी।

all progremm:

ब्रज होली 2026 का पूरा शेड्यूल24 फरवरी 2026, मंगलवार – फाग आमंत्रण महोत्सव एवं लड्डू होली – नंदगांव (राधा रानी मंदिर)25 फरवरी 2026, बुधवार – लड्डू होली – बरसाना26 फरवरी 2026, गुरुवार – बरसाना की लठमार होली – बरसाना27 फरवरी 2026, शुक्रवार – नंदगांव की लठमार होली – नंदगांव28 फरवरी 2026, शनिवार – फूलों की होली – वृंदावन28 फरवरी 2026, शनिवार – विधवाओं की होली (Widows’ Holi) – वृंदावन1 मार्च 2026, रविवार – छड़ी-मार होली – गोकुल2 मार्च 2026, सोमवार – रमण रेती होली – गोकुल3 मार्च 2026, मंगलवार – होलिका दहन – मथुरा और वृंदावन4 मार्च 2026, बुधवार – रंगवाली होली / धुलंडी – मथुरा और वृंदावन5 मार्च 2026, गुरुवार – हुरंगा होली (दाऊजी का हुरंगा) – दाऊजी मंदिर6 मार्च 2026, शुक्रवार – बलदेव हुरंगा – बलदेव

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू

दुनिया की पहली फोटो की कहानी

प्रतापगढ़ विलेज थीम रिज़ॉर्ट Haryana — शहर के शोर से दूर देहात की सुकून भरी झलक

कौसानी की चोटी से एक सुबह सूर्योदय ज़रूर देखें ,यह पल सचमुच जादुई है

चौखी धानी: जयपुर में संस्कृति, कला और देहात की आत्मा को भी अपने साथ समेटे हुए है