जमीं पर बैठकर भोजन: परंपरा, स्वास्थ्य और परिवार का मेल

चित्र
भारत में भोजन केवल पेट भरने का साधन नहीं रहा, बल्कि यह संस्कृति, परंपरा और सामाजिक आदतों का भी हिस्सा रहा है। वर्षों पहले तक हमारे देश में खाना हमेशा जमीं पर बैठकर ही खाया जाता था। परिवार और रिश्तेदार इकट्ठा होकर फर्श पर बैठते, थाली हाथ में पकड़कर भोजन करते और खाने का समय न केवल स्वादिष्ट बल्कि सामूहिक आनंद का भी समय होता था। लेकिन आज की तेज़-तर्रार जिंदगी ने इस प्रथा को लगभग समाप्त कर दिया है। आधुनिक घरों में डाइनिंग टेबल और कुर्सियों ने जमीं पर बैठकर खाने की जगह ले ली है। अब परिवार के सदस्य अलग-अलग कमरों में फोन या टीवी के सामने बैठकर खाना खाते हैं। इस बदलाव के कई कारण हैं। एक तो जीवनशैली का तेज़ होना, दूसरा आधुनिक सुविधाओं का आना, और तीसरा शहरी जीवन की भीड़भाड़ और समय की कमी। पारंपरिक जमीं पर बैठकर खाने की प्रथा न केवल भोजन को आनंदमय बनाती थी, बल्कि इससे शारीरिक स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता था। जमीन पर बैठकर खाने से पाचन क्रिया बेहतर होती थी, मुद्रा में सुधार आता था और भोजन का हर निवाला धीरे-धीरे चबाया जाता था। इसके अलावा, यह परंपरा परिवारिक सामूहिकता और संवाद को बढ़ाती थी...

मौसम विभाग के अनुसार, 4 राज्यों में बहुत घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

 


देश के बड़े हिस्से इस समय भीषण ठंड, शीतलहर और घने से बहुत घने कोहरे की चपेट में हैं. भारत मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत के लिए अगले 4–5 दिनों तक गंभीर मौसम की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के अनुसार, 4 राज्यों में बहुत घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट, जबकि 17 राज्यों में घने कोहरे का येलो अलर्ट लागू किया गया है.मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 'पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश और पंजाब में बहुत घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है. जबकि असम और मेघालय, बिहार, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, ओडिशा, राजस्थान, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, और पश्चिम उत्तर प्रदेश में मंगलवार को घने कोहरे की संभावना है'.

टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट

क्या भारतीय संगीत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रयोग संगीत की दुनिया को बदल रहा है

भारत का अनोखा रेलवे स्टेशन सवाई माधोपुर, जहाँ की दीवारें करती हैं हैरान

दुनिया की पहली फोटो की कहानी

क्या आप जानते हैं? फतेहपुर से जुड़ी फ्रांसीसी चित्रकार नादीन ले प्रिंस

लक्षद्वीप पर्यटन राज्य – tourism of india

जानें भारतीयों के लिए वीजा-मुक्त और आसान यात्रा वाले देश कौनसे हैं ?

क्रिसमस पर गोवा की मस्ती: जहां हर रात बन जाती है जश्न

अलीगढ़ के ताले दुनिया भर में मशहूर क्यों

जालंधर: जहाँ मेहनत की खुशबू और सपनों की उड़ान है

वाराणसी आगरा की मलाई – सुबह की मीठी परंपरा