मशहूर गायक अरिजीत सिंह ने संगीत की दुनिया प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास की घोषणाकी।
शहूर गायक अरिजीत सिंह ने संगीत की दुनिया में अपने करोड़ों प्रशंसकों को उस वक्त हैरान कर दिया जब उन्होंने 27 जनवरी 2026 को इंस्टाग्राम के जरिए प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास की घोष णाकी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि वह अब फिल्मों के लिए नए गाने नहीं गाएंगे, हालांकि वह अपनी पहले से तय प्रतिबद्धताओं को पूरा करेंगे और अपने स्वतंत्र म्यूजिक लेबल 'ओरियन म्यूजिक' (Oriyon Music) के जरिए स्वतंत्र कलाकार के तौर पर संगीत बनाना जारी रखेंगे।
अरिजीत ने इस फैसले के पीछे संगीत सीखने और एक छोटे कलाकार के रूप में खुद को विकसित करने की इच्छा जाहिर की है, जिससे उनके चाहने वालों के बीच 'एक युग का अंत' होने जैसी भावनाएं उमड़ पड़ी हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें