रोचक कहानी : फ्रांस में पहली भारतीय किराने की दुकान पोन्नौसामी ने शुरू की

 

एंटोनी पोन्नौसामी और उनकी पत्नी रानी
भारत से प्यार करने वाले पांडिचेरी के एंटोनी पोन्नौसामी फ्रांस में इंडियन कल्चर को लाने वाले पहले व्यक्ति थे जो पैसेज ब्रॉडी  में भारतीय  रौनक लाए। 28 अक्टूबर, 2017 को 80 साल की उम्र में उनका निधन हो गया, यह फ्रांस की प्रवासी भारतियों के लिए बहुत दुखद समाचार था । 7 दिसंबर, 2018 को पैसेज ब्रैडी में उनके सम्मान में एक यादगार प्लाक का अनावरण किया गया।

कहानी बड़ी रोचक है, यह 1962 की बात है, एंटोनी पोन्नौसामी पांडिचेरी में फ्रेंच एम्बेसी में कुक थे । फ्रेंच एम्बेसेडर ने  पेरिस लौट लौटते समय एंटोनी को अपने साथ चलने के लिए आमंत्रण दिया । पोन्नौसामी ने इस आमंत्रण को स्वीकार किया तथा पेरिस के लिए प्रस्थान किया। कुछ वर्ष बाद उनकी  पत्नी रानी तथा उनकी  आठ साल की बेटी डेलिया भी पेरिस आ गईं । कुछ वर्ष बाद  फ्रांस में बसने के बाद, एंटोनी को एहसास हुआ कि वहाँ इंडियन प्रोडक्ट्स मिलना नामुमकिन था। अपने जन्मदिन पर पड़ोस में एक दोस्त के साथ लंच के लिए जाते  समय, एंटोनी एक रास्ते से गुजरते हैं,जहाँ बहुत सारी  खाली दुकानें थीं, यहीं उन्होंने छोटी सी इंडियन प्रोडक्ट्स की दुकान की शुरुआत की । 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू

दुनिया की पहली फोटो की कहानी

कौसानी की चोटी से एक सुबह सूर्योदय ज़रूर देखें ,यह पल सचमुच जादुई है

प्रतापगढ़ विलेज थीम रिज़ॉर्ट Haryana — शहर के शोर से दूर देहात की सुकून भरी झलक

भीमबेटका: मानव सभ्यता के आरंभ का अद्भुत प्रमाण